फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Learned Taekwondo by watching film star Tiger Shroff

Deoria News: फिल्म स्टार टाइगर श्राफ को देख सीखा ताइक्वांडो, अब टीम इंडिया में दी दस्तक

Sat, 06 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Learned Taekwondo by watching film star Tiger Shroff
नासिक में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शुभम जायसवाल के स्वर्ण पदक जीतने पर स्पोर्
एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के कैंप में शुभम का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नासिक में 28 से 30 अप्रैल तक हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के शुभम जायसवाल ने जूनियर अंडर- 73 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही एशियन जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए उनका दावा मजबूत हो गया है। स्वर्णिम सफलता के बाद टीम इंडिया के कैंप में उनका चयन किया गया है। यहां प्रशिक्षण के बाद सितंबर माह में लेबनान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में वह प्रतिभाग करेंगे।
फिल्म स्टार जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्राफ की जिम्नास्टिक व ताइक्वांडो स्किल, डांस और बाडी बिल्डिंग देख शहर का एक युवा इतना प्रभावित हुआ कि खुद भी खेल में कॅरियर बनाने की ठान ली। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित ताइक्वांडो शिविर में जनवरी वर्ष 2020 में राष्ट्रीय प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में इस खेल की बारीकियों को सीखना शुरू किया। उनकी मेहनत रंग लाई और तीन साल में ही नौ स्टेट में पदक, दो नेशनल में एक में कांस्य एवं दो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो पिछले साल नेपाल और दिल्ली में आयोजित हुई, इसमें दिल्ली में अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। भटवलिया निवासी आटोमोबाइल पार्ट्स के दुकानदार मनोज कुमार ब्याहूत के तीन संतानों में सबसे छोटे शुभम अब खेल के दम पर ही अपना नाम कर रहे हैं। पिछले माह नासिक में आयोजित ओपेन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जूनियर अंडर-73 भार वर्ग के महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 22-10, मध्य प्रदेश को 14-09 तथा फाइनल में बिहार के खिलाड़ी को 22-14 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उन्होंने लेबनान में प्रस्तावित जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया के प्रशिक्षण कैंप में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

----------
टीम इंडिया में चयनित होकर बेहतर प्रदर्शन करने को बनाया लक्ष्य
डीडीयू से बीकाम कर रहे शुभम ने बताया कि टाइगर श्राफ की बॉडी, डांस और ताइक्वांडो व जिम्नास्टिक स्किल उन्हें प्रेरित करता है। जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम के कैंप में चुना जाना एक सफर की तरह है, उन्हें अभी और आगे जाना है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के जरिए अपनी खामियों को दूर करने में लगे हैं। नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद एशियन चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चुना जाता है तो वह अपने प्रदर्शन के जरिए देश व प्रदेश तथा अपने जनपद का नाम रोशन करने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
भारतीय टीम में होंगे शामिल, बनेंगे ताइक्वांडो में बड़ा नाम
इनके प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि शुभम ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत जनपद व प्रदेश का मान बढ़ाया है। जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भी टीम इंडिया के लिए उनका चयन स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही लगभग पक्का है। जूनियर चैंपियनशिप में भी वह भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

--------------
स्टेडियम में आयोजित हुआ स्वागत समारोह
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित स्वागत समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अजय जायसवाल, क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने इस उपलब्धि पर उनका उत्साहवर्धन किया। मौके पर मौजूद अवधेश मणि, अभिमन्यु सिंह, तुषिका वर्मा, शांभवी प्रजापति, ज्योति यादव, अन्नू प्रजापति ने भी साथी खिलाड़ी को एवं देवरिया ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष संजय कानोडिया ने भी उन्हें अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed