{"_id":"58ea6f264f1c1b41485b9141","slug":"leaders-suported-footpath-sellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी व्यवसायियों के पक्ष में उतरे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी व्यवसायियों के पक्ष में उतरे नेता
deoria
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्ययोजना बनाए बगैर हटाना बिल्कुल गलत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया।
फुटपाथ ठेला और पटरी व्यवसायी सेवा समिति की बैठक रविवार को टाउनहाल परिसर में हुई। इस दौरान ट्रैफिक जाम के नाम पर फुटपाथ कारोबारियों के उत्पीड़न पर नाराजगी व्यक्त की गई। उनका कहना था कि रोजी रोटी के इंतजाम के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि फुटपाथ कारोबारियों की आजीविका के लिए स्थायी व्यवस्था करें। इसके बाद ही अतिक्रमण के संबंध में फैसला लिया जाए। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि पटरी व्यवसायियों की मांग बिल्कुल वाजिब है। अफसरों को मानवीय नजरिया अपनाने की जरूरत है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप यादव ने कहा कि पटरी व्यवसायियों को कमजोर न समझा जाए। हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। पटरी व्यवसायियों के पक्ष को रखेगा। शक्ति गुप्त ने कहा कि बिना इंतजाम के कारोबारियों को हटाना गलत है। कार्यकारी अध्यक्ष अनूप गुप्त ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर एकतरफा कार्रवाई गलत है। जिलाध्यक्ष मंटू जायसवाल ने कहा कि ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कोई फुलप्रूफ प्लान नहीं है। इसके चलते केवल गरीब प्रभावित होते हैं। इस दौरान रविंद्र प्रताप मल्ल, रामायण राव, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र मौर्य, श्याम सुंदर भगत, हृदय नारायण जायसवाल, अतुल त्रिगुणायक आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन