फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lawyers protest against the Joint Magistrate's attitude.

Deoria News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रवैये के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against the Joint Magistrate's attitude.
- धारा 31/32 की पत्रावलियों के निस्तारण में देरी का लगाया आरोप, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मजिस्ट्रेट पर धारा 31/32 की पत्रावलियों का निस्तारण नहीं किए जाने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा को अपना ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रवैये से अधिवक्ताओं के साथ ही आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धारा 31/32 से संबंधित पत्रावलियों के निस्तारण में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने हो रही है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कानपुर बार एसोसिएशन और दि लायर्स बार एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित सात सूत्री मांगों का भी समर्थन किया। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा को पद से हटाकर नए अध्यक्ष के चयन की मांग उठाई। उनका कहना था कि मनन मिश्रा राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उस निर्णय को भी वापस लेने की मांग की, जिसमें न्यायिक कार्य के बहिष्कार पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

उन्होंने इसे अधिवक्ताओं के अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेष वर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी, मंत्री विजयसेन यादव, राकेश कुमार शाही, सामंत कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed