फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lawyers demonstrate against Madanpur scandal

मदनपुर कांड के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Fri, 06 Jan 2017 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 06 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lawyers demonstrate against Madanpur scandal
मदनपुर कांड से गुस्साएं वकीलों ने एसपी के तबादले की मांग को लेकर रुद्रपुर-देवरिया सड़क जाम की। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। मदनपुर में थाना जलाने और दुकानों में आग लगाने के विरोध में तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जामकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने चुनाव आयोग से एसपी की शिकायत कर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम घनश्याम को सौंपा।

अधिवक्ता संघ के निवर्तमान अध्यक्ष ब्रजबिहारी पांडेय और निर्वाचित अध्यक्ष फणींद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में वकीलों ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मदनपुर की घटना पुलिस के लिए शर्मनाक है। इस घटना में दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वकीलों ने घटना में एसपी के लापरवाही को जिम्मेदार बताया। लार में भी एसपी ने एकतरफा कार्रवाई की।
विज्ञापन


एसपी का कार्य व्यवहार दोषपूर्ण रहा है। कानून-व्यवस्था के मामले में वह भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते हैं। एसपी की लापरवाही से मदनपुर थाने में उपद्रवी ढाई घंटे तक तांडव मचाते रहे। एसपी ने सूचना के बाद भी पुलिस फोर्स भेजने में दो घंटे की देरी की। उन्होंने पुलिसकर्मियों और दो पत्रकारों की जान जोखिम में डाल दिया। प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह, राजेश त्रिपाठी, बलवंत कुमार, धनंजय सिंह, विश्वविजय मल्ल, भूपेंद्र शर्मा, विकास तिवारी, शिवरतन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed