फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lawyer who took to the street, put the jam

सड़क पर उतरे वकील, लगाया जाम

Tue, 25 Oct 2016 10:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 25 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lawyer who took to the street, put the jam
लार कांड को लेकर कचहरी चौराहे पर सड़क जाम कर वकीलों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अनूप तिवारी
देवरिया। लार कांड में वकील धर्मेंद्र मिश्र समेत अन्य लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को कचहरी चौराहा पर करीब सवा घंटे तक जाम लगाया। विरोध को देखते हुए पीएसी और पुलिस वाले दूर रहे। जिला अधिवक्ता संघ ने आम सभा में अफसरों को घेरने की रणनीति तय की। ऐलान किया कि बुधवार को कलेक्ट्रेट और तहसीलों में अफसरों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों का छठवेे दिन भी आंदोलन जारी रहा। वकीलों ने कचहरी चौराहे पर देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर करीब 11.20 बजे ट्रक को रोककर एक तरफ सड़क बंद कर दिया। दूसरे तरफ बैरिकेटिंग कर आवागमन रोक दिया। वकीलों के तल्ख तेवर देखकर पीएसी और पुलिस के जवान खिसक लिए। वकीलों ने कहा कि जिला प्रशासन का रवैया हैरान करने वाला है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की चुप्पी समझ से परे है। प्रशासन के गलत निर्णय से लार में बवाल हुआ। अफसरों ने निर्दोषों और वकील धर्मेंद्र मिश्र पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यदि प्रशासन बिना शर्त मुकदमा वापस नहीं लेता है तो आंदोलन जारी रहेगा। करीब 12.30 बजे वकीलों ने सड़क जाम खुद खत्म कर दिया। एक बजे से दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ भवन में आमसभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णय लिया कि बुधवार को कलेक्ट्रेट और जिले के सभी तहसीलों में अधिवक्ता अफसरों को घेरेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष सिंहासन गिरी, मंत्री मनोज मिश्र, बृजबांके तिवारी, राणा प्रताप सिंह, लल्लन मिश्र, श्रीराम तिवारी, सुभाष चंद्र राव, सूर्य नारायण शर्मा, कौशल किशोर पांडेय, सुरेंद्र त्रिपाठी, सुशील, दिनेश पांडेय, अशोक सिंह, पंकज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed