{"_id":"654fd8ce8f5a6c4dd704df14","slug":"last-farewell-given-to-soldier-killed-in-road-accident-with-military-honors-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-12752-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सैन्य सम्मान के साथ सड़क हादसे में मृत जवान को दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सैन्य सम्मान के साथ सड़क हादसे में मृत जवान को दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
तरकुलवा थानाक्षेत्र के भरौटा गांव के सैनिक प्रदीप यादव को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते
- जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के भरौटा गांव निवासी कन्हैया यादव बड़े पुत्र सेना के जवान प्रदीप यादव (40) की सड़क हादसे में मौत के बाद शनिवार को अंतिम सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जहां उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े रहे।
प्रदीप यादव सेवन गार्ड रेजीमेंट राजस्थान में तैनात थे। एक साल के लिए उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में हुई थी, जहां सेवा पूरी करने के बाद वे एक महीने की छुट्टी लेकर दीपावली का त्योहार मनाने घर आए थे। शुक्रवार को शिक्षामित्र पत्नी प्रतिमा के साथ स्कूटी से वह पड़रौना गए थे। लौटते समय पड़रौना-कसया मार्ग पर बैरिया चौराहे के पास उनकी स्कूटी को एक स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वे सिर के बल सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। जबकि पत्नी प्रतिमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में पडरौना में चल रहा है।
पोस्टमार्टम के बाद सेना के जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम पैतृक आवास पर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। सैनिक वाहन से शनिवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ शवयात्रा निकाल कर त्रिमुहानी नदी घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जीआरडी रेजीमेंट कुर्नाघाट गोरखपुर के जवान राम बहादुर गुरंड, विशाल परियार, कृष्ण कुमार रोका, शंकर बहादुर, अजय, चंदन आदि जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान के पिता को तिरंगा भेंट किया। इसके बाद पिता ने कंपकंपाते हांथों से पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उनके निधन से पत्नी, बेटा अखिलेश और बेटी पल्लवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम विदाई के दौरान देवरिया सोल्जर बोर्ड से कोई जवान नही पहुंचा था। जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश था। इस दौरान भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ.अजय मणि त्रिपाठी, पूर्व प्रधान सुभाष यादव, प्रधान राधेश्याम गुप्ता, बैरिस्टर यादव, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।