{"_id":"69d55545ef5d029a8408c564","slug":"land-lost-farmers-wandering-for-compensation-for-two-years-deoria-news-c-208-1-deo1045-178854-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन चली गई, मुआवजे के लिए दो साल से भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन चली गई, मुआवजे के लिए दो साल से भटक रहे किसान
विज्ञापन
भागलपुर। नवलपुर से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक 44 किमी सड़क का चौड़ीकरण कार्य हो रहा है। पुरानी टू लेन सड़क को फोरलेन बनाने के लिए अगल-बगल के किसानों से जमीनें ली गई हैं। भागलपुर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत ईशारू के 100 से अधिक किसानों को आज तक जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। जबकि उनसे ली गई जमीन पर सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
किसान परमेश्वर पांडेय, सीताराम पांडेय, रामकृष्ण पांडे, सौरभचंद्र पांडेय, सावित्री देवी, रामलोचन पांडेय, शिवलोचन पांडेय, सुरेश पांडेय, वकील पांडेय, रामकुमार, शिवानी, मंजू आदि ने बताया कि करीब तीन साल पहले जब फोरलेन के लिए पैमाइश हुई, तब बताया गया कि पहले मुआवजे का वितरण होगा, इसके बाद ही निर्माण कार्य आरंभ होगा।
पैमाइश व चिन्हांकन आदि कार्य होने के बाद जमीन का अधिग्रहण करते हुए निर्माण कार्य शुरू हो गया। शुरूआत में भागलपुर समेत कई गांवों के किसानों को मुआवजा दिया भी गया। लेकिन ईशारू के किसानों को मुआवजा आज तक नहीं मिला। किसानों को कभी तहसील तो कभी जिला मुख्यालय दौड़ाया जा रहा है। वहां जाने पर कहा जाता है कि मुआवजा खाते में चला जाएगा।