{"_id":"62c31d4aa2078b48d01c1b18","slug":"lady-died-in-accident-husband-injured-deoria-news-gkp442609659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, परिवार में मचा कोहराम
देवरिया। पति के साथ दवा कराने जा रही महिला की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। हादसा सदर कोतवाली के सोंदा गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास हुआ। इसकी जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
भटनी थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव निवासी शिल्पी (32) अपने पति रिंकू पांडेय के साथ दवा कराने सोमवार को बाइक से देवरिया के लिए निकली। दोनों अभी सोंदा गांव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि दोपहर करीब डेढ़ बजे पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दोनों को चपेट में लेते हुए निकल गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने शिल्पी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रिंकू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर रिंकू के पिता अनिरुद्ध पांडेय गांव वालों के साथ मिली तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।