फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lady constables get training of first aid

महिला सिपाहियों को दी गई प्राथमिक उपचार की जानकारी

Sun, 07 Mar 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
lady constables get training of first aid
महिला सिपाहियों को दी गई प्राथमिक उपचार की जानकारी
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति के तहत थानों के महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों को रोटरी क्लब, भारत स्काउट एंड गाइड्स ने प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। घायलों की मरहम पट्टी करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरके श्रीवास्तव ने महिला पुलिस कर्मियों व आरक्षियों की समस्याओं सुनने के बाद निराकरण का उपाय बताया। कहा कि महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर थाने आती हैं। कभी-कभी मारपीट में घायल महिलाएं अस्पताल जाने की जगह थाने पर पहुंच जाती हैं। ऐसे में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मी को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होनी चाहिए। रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि घायल की सबसे पहले मरहम-पट्टी करनी चाहिए। प्रशिक्षण में किसी महिला को फैक्चर है तो तत्काल प्राथमिक पट्टी कैसे की जाए, इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा हार्ट अटैक के दौरान प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों को बताया कि पुलिस विभाग में प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी रखना बेहद आवश्यक है। अक्सर ड्यूटी के दौरान कहीं पर भी कोई व्यक्ति घायल हालत में मिल जाता है। किसी को भी अचानक दिल का दौरा पड़ सकता है तो प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी रखने से उसकी मदद कर पाने में आसानी होगी। प्राथमिक इलाज से जाना बचाई जा सकती है। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों को यदि कोई महिला घायल अवस्था में ही थाने पर आकर अपनी समस्या बताती है तो सबसे पहले प्राथमिक चिकित्सा दिया जाना चाहिए। इसके बाद इलाज कराने के लिए भेज जाना चाहिए। इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के सचिव अखिलेंद्र शाही, सचिव रोटरी क्लब नितिन बरनवाल के सहयोग से समस्त थानों पर महिला हेल्प डेस्क के लिए प्राथमिक उपचार का का किट वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय, अम्बिका प्रसाद, श्रीयश त्रिपाठी, पंचमलाल, दिनेश कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पांडेय, इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के सदस्य हिमांशु कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एएसपी की विदाई
देवरिया। पीएसी प्रयागराज के लिए स्थानांतरित एएसपी डा. रामयश सिंह को रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में विदाई दी गई। दोपहर में आयोजित समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय, अंबिका प्रसाद, श्रीयश त्रिपाठी, पंचमलाल, दिनेश कुमार यादव, निरीक्षक प्रज्ञान डा. राधेश्याम शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजू सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल अनिल कुमार पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed