फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labourer commited suicide

कोतवाली गेट पर मजदूर ने खाया जहर, मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
labourer commited suicide
कोतवाली गेट पर मजदूर ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर। मंगलवार की दोपहर कोतवाली के गेट पर एक मजदूर ने जहर खा लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

राजी बेलवा गांव के पुरुषोत्तम राजभर (60) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पिछले साल बेटी की शादी में लिए कर्ज की अदायगी के लिए परेशान थे। बताया जा रहा है कि कर्ज भरने के लिए परिवार में कुछ दिनों से विवाद था। मंगलवार की दोपहर पुरुषोत्तम कोतवाली गेट पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर तक गेट के किनारे गुमशुम खड़े रहे। पॉकेट से एक शीशी निकाली और पी गया। उसे लड़खड़ाता देख पुलिस ने उससे कुछ पूछने का प्रयास किया, तो वह बेहोश हो गया। बगल में जहरीला पदार्थ की खाली शीशी पड़ी थी। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई। उसका फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में डालने पर उसकी पहचान हुई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जहर खाने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed