फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kushinagar police pasted a notice at the house of the absconding accused in the seven lakh embezzlement case

Deoria News: सात लाख गबन के मामले में फरार आरोपी के घर कुशीनगर पुलिस ने नोटिस चस्पा की

Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar police pasted a notice at the house of the absconding accused in the seven lakh embezzlement case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के ज्ञान छपरा गांव में कुशीनगर जनपद की पुलिस ने मईल पुलिस के सहयोग से नोटिस चस्पा किया। 77 लाख रुपये गबन के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उसके घर पर नोटिस चस्पा किया।

मईल थाना क्षेत्र के ज्ञान छपरा गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय उर्फ पंकज कुशीनगर जनपद के थाना रविंद्र नगरधूस में अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। इसके खिलाफ 10 महीने पहले रविंद्र नगर थाना घूस में 77 लाख रुपये गवन का मुकदमा दर्ज है। तभी से वह फरार चल रहा है। कई बार सूचना के बाद भी न्यायालय में हाजिर न होने पर सीजीएम कुशीनगर ने फरार सेल्समैन के खिलाफ धारा 82 के कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिस पर रविंद्र नगरधूस के एसआई संतोष कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव मईल पुलिस के साथ पहुंचकर उसके घर ज्ञान छपरा में शुक्रवार को नोटिस चस्पा किया है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि कुशीनगर पुलिस आई थी। गबन के मामले में फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed