फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kushinagar football team in final

कुशीनगर टीम का फाइनल में प्रवेश

Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
kushinagar football team in final
कुशीनगर टीम का फाइनल में प्रवेश
विज्ञापन

स्व. रामसुभग सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल रहा बेहद रोमांचक
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा/बघौचघाट। स्व. रामसुभग सिंह फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को पहले सेमीफाइनल मैच में कुशीनगर ने छपरा को टाइब्रेकर में हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। मैच काफी रोमांचक रहा और खेल के अंत समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल से बराबरी पर हो गई थीं। टाइब्रेकर दौर में कुशीनगर ने छपरा को 3-2 से हराकर खिताबी दौड़ में जगह पक्की कर ली। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि व देवरिया सदर के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया।

स्व. रामसुभग सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में चल रही अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुुए सदर सांसद ने कहा कि विद्यालय परिवार के कुलमुख्य ने जो सपना देखा था, वह आज पूरा हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में एक ही आंगन में दो महाविद्यालय, एक इंटर कॉलेज, प्राथमिक तक शिक्षा का बड़ा केंद्र स्थापित करना बड़ा काम है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज कुर्मीपट्टी के छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ ही खेल में भी जिले का मान प्रदेश स्तर तक बढ़ा रहे हैं। पहला सेमीफाइनल कुशीनगर व छपरा बिहार के बीच खेला गया। पहले हॉफ में कुशीनगर टीम 2-1 से आगे चल रही थी। कुशीनगर की ओर से सचिन व अजय ने गोल किया। वहीं, छपरा की तरफ से बीरबल ने गोल किया था। दूसरे हॉफ की शुरुआत में ही बीरबल ने एक और गोल मारकर अपनी टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। दोनों ही टीमें बहुत ही जुझारू तरीके से खेलीं लेकिन अंत तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। टाइब्रेकर में कुशीनगर ने छपरा को 3-2 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका मुकाबला सोमवार को पथरदेवा व बहराइच के बीच जीतने वाली टीम से होगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि को कुलमुख्य राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान किया। इस दौरान मोनू सिंह, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, अजित सिंह, जयकुमार राव, विवेक श्रीवास्तव, रेफरी नीरज श्रीवास्तव व कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, अब्दुल रब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed