{"_id":"67b22bdc67699ecb84070d81","slug":"kushinagar-deoria-and-kanpur-teams-in-semi-finals-deoria-news-c-7-1-gkp1052-843218-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुशीनगर, देवरिया व कानपुर की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुशीनगर, देवरिया व कानपुर की टीम सेमीफाइनल में
Sun, 16 Feb 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कुशीनगर ने आजमगढ़ को चार विकेट से और दूसरे मैच में देवरिया छात्रावास ने महाराजगंज को 27 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। कानपुर छात्रावास और देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की टीम पहले ही जीत के साथ अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को पहला मैच कुशीनगर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। आजमगढ़ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 16 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। सत्यम ने 31, श्रवण ने 16 और सौरभ कुमार ने 10 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम चौधरी, समीर अंसारी एवं शुभम कुशवाहा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम ने 18वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। मंथन प्रसाद ने 43, दिलशाद अंसारी ने 19, अमित शर्मा ने 16, शुभम चौधरी ने 13 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अतुल मौर्य ने दो और श्रवण, सौरभ, सुनील और अखंड ने एक- एक विकेट चटकाए। अंत में मैच का मैन ऑफ द मैच कुुशीनगर के मंथन प्रसाद को दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच देवरिया छात्रावास और महराजगंज के बीच खेला गया। देवरिया छात्रावास के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 19.3 ओवर में 141 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई, जिसमें साहिल मिश्रा ने नाबाद 50, आकाश गुप्ता ने 44 तथा विपिन यादव ने 15 रन का योगदान दिया। महाराजगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक साहनी ने तीन, आदित्य वर्मा ने दो तथा दिव्यांश मिश्रा एवं सत्यम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजगंज की पूरी टीम 20 वें ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई। इसमें सौरभ कुमार ने 27, शुभम पांडेय ने 24, मयंक साहनी ने 17, दिव्यांश मिश्रा ने 16 तथा आयुष्मान पांडेय ने 10 रन का योगदान दिया। देवरिया छात्रावास की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उत्कर्ष धर दुबे एवं अश्मित पटेल ने तीन-तीन, आकाश ने दो तथा विपिन यादव ने एक विकेट झटके।
आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले देवरिया के कप्तान आकाश गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को पहला सेमीफाइनल देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन और कुशीनगर व दूसरा सेमीफाइनल देवरिया छात्रावास और कानपुर छात्रावास के बीच खेला जाएगा। इसके पूर्व पांचवें दिन के मैचों के दौरान मुख्य अतिथि रहे एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम न्यायिक सलेमपुर व देवरिया अवधेश निगम ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डाॅ. संजय कानोडिया, कोआपरेटिव बैंक के प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी, राकेश धर दूबे, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह रिंकू ,प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव कलाम खान आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।