फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kukkut palan

Deoria News: अनुदान का लाभ लेकर विकसित करें मुर्गी फार्म

Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
kukkut palan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने कुक्कुट पालन योजना के तहत मुर्गी पालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कुक्कुट विकास नीति लागू की है। कुक्कुट विकास नीति 2022 के तहत 10 हजार, 30 हजार और 60 हजार पक्षी क्षमता की कॉमर्शियल लेयर की स्थापना की जाएगी।
प्रति इकाई की लागत धनराशि क्रमशः 99 लाख, 2.56 करोड़ और 4.91 करोड़ आंकी गई है। 10 हजार पक्षी क्षमता की पैरेंट ब्रायलर इकाई की स्थापना भी की जाएगी। इसकी लागत 2.89 करोड़ होगी। जमीन क्रमशः 1 एकड़, 2.5 एकड़ और 4 एकड़ की आवश्यकता होगी। परियोजनाओं का वित्त पोषण 30 प्रतिशत मार्जिन मनी तथा 70 प्रतिशत ऋण के अनुपात में होगा।
विज्ञापन

लाभार्थी को बैंक से प्राप्त ऋण पर 60 माह तक सात प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी। भूमि की खरीद, किराया पर लगने वाले स्टांप शुल्क पर शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। 10 साल तक बिजली बिल में भी प्रतिपूर्ति मिलेगी। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed