{"_id":"574345074f1c1bb515691512","slug":"kotedaron-against-harassment-encompass-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ कोटेदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ कोटेदारों ने दिया धरना
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 23 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी में कोटेदारों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के राशन दुकानदारों ने सोमवार को विपणन निरीक्षक और राजनैतिक उत्पीड़न के विरुद्ध जुलूस निकाल कर नगर में प्रदर्शन किया। तहसील पहुंच कर धरने पर बैठ गए। उपजिलाधिकारी जयप्रकाश को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
कोटेदारों ने कहा कि गांवों में उन्हें दबाव के बीच खाद्यान्न, मिट्टी का तेल, चीनी आदि का वितरण करना पड़ता है। विगत कुछ दिनों से राशन कार्ड फीडिंग के कारण खाद्यान्न काफी कम मात्रा में आ रहा है। जिससे ग्राम वासियों का दबाव अधिक झेलना पड़ रहा है। गांव के लोग शिकायत कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनकी दुकानों को निलंबित किया जा रहा है। विपणन निरीक्षकों द्वारा कम तौल कर उन्हे खाद्यान्न आदि सामग्री का जबरन उठान कराया जा रहा है। विरोध करने पर विपणन अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उत्पीड़न उन्हें अब कत्तई बर्दाश्त नहीं होगा।
उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी उन्हे माल ले जाने का भाड़ा आदि नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने उत्पीड़न बंद करने, तौल कर पूरा खद्यान्न आदि देने की मांग की है। नगर में किए गए प्रदर्शन के दौरान सर्वजीत पांडेय, केशव सिंह, कृष्णाजी पांडेय, रामप्रवेश यादव, रामायन गुप्ता, ललन, रामनरेश, पप्पू जायसवाल, अशोक राय, रामभरोसा, चंद्रदेव, बबन, गोरख, सुरेश राजभर, शंभू, हरेराम सहित तहसील क्षेत्र के समस्त दुकानदार मौजूद रहे।