{"_id":"642a79ebab66cecf1007f1f3","slug":"kotedar-died-after-being-hit-by-a-truck-in-deoria-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria Accident: देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से कोटेदार की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Accident: देवरिया में ट्रक की चपेट में आने से कोटेदार की मौत, मचा हड़कंप
Mon, 03 Apr 2023 12:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरी बाजार।
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरी बाजार।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:32 PM IST
सार
कोटेदार की लंगडी चौराहे के समीप बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में सोमवार की सुबह टहलने निकले 45 वर्षीय एक कोटेदार की लंगडी चौराहे के समीप बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।
गौरी बाजार क्षेत्र के चरियांव खास निवासी दो भाइयों में छोटे बैजनाथ राजभर अपने गांव के कोटेदार थे। वह गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर उभांव गांव के समीप सड़क के किनारे मकान बनवा कर परिवार सहित रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह वह रोज की तरह टहलने निकले थे। इसी बीच देवरिया की तरफ से आ रहे बालू लदे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर अपराध का खुला खेल, सो रहा है साइबर सेल
विज्ञापन
उधर उनके घर नहीं पहुंचने पर तलाश करते परिजन जब लंगडी चौराहे पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ के बीच सड़क पर उनका शव देख कर चीखने लगे। घर में कोहराम मच गया। पत्नी किरण बदहवास हो गईं। परिवार के लोगों ने किरण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार में भर्ती कराया।
पुत्र नवनीत (17), पुत्री रीति (7) सहित अन्य परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।