फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

कोविड-19 सेकेंड डोज वैक्सीनेशन में जिला को प्रदेश में दूसरा स्थान

Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
korona
पिछली बार इस सूची में जिले की पांचवीं रैंक थी, डीएम बोले- लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 वैक्सीनेशन की सेकेंड डोज लगवाने में जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले जिला पांचवें स्थान पर था। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, आशा और एएनएम सभी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 23 अक्टूबर के मध्य जनपद में कुल 62002 लोगों को कोविड-19 की सेकेंड डोज लगाई गई। यह कुल बचे लोगों का 39.02 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इस मामले में पूरे प्रदेश में सिर्फ शाहजहांपुर ने देवरिया से बेहतर प्रदर्शन किया है। तीसरा स्थान कौशांबी को प्राप्त हुआ है। लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया है। इसके तहत सभी एमओआईसी, खंड विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम ग्राम स्तर पर डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में वैक्सीनेशन की गति और तेज की जाएगी और जनपद के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को डबल डोज के सुरक्षा कवच में सुरक्षित किया जाएगा। इससे पहले भी जनपद कोविड-19 वैक्सीनेशन के महाअभियान में प्रदेश स्तर पर तीन बार प्रथम स्थान पर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed