फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

360 केंद्रों पर 29017 को लगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
korona
360 केंद्रों पर 29017 को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन कैंप में टीकाकरण का लक्ष्य था 40 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में मेगा कोविड वैक्सीनेेशन कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 360 केंद्रों पर 29017 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसके लिए लक्ष्य 40 हजार रखा गया था।
जिले में लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार को मेगा कोविड वैक्सीनेेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित केंद्र पर लंबी लाइन रही। इस केंद्र पर विदेश जाने के लिए टीका लगवाने वालों की भीड़ रही है। जबकि अन्य केंद्रों पर कम भीड़ रही है। देवरिया शहर में टीकाकरण के लिए बीस केंद्र बनाए गए थे। इसमें जिला पुरुष व महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ नगर, वार्ड नंबर 21 अबूबकर नगर, स्वयंवर वाटिका इंदिरा नगर, वार्ड नंबर 13 रामनाथ देवरिया, हनुमान मंदिर के पीछे काली मंदिर, न्यू कालोनी स्थित गुरूद्वारा के सामने पार्क में, वार्ड नंबर 25 रौनियारी टोला, वार्ड नंबर 23 सेराज अहमद के घर, शुभम वाटिका साकेत नगर, कांशीराम आवास मेहड़ा बाहर, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास हरिनाथ बाबा के स्थान, भुजौली कालोनी में गैस गोदाम के निकट, शिव मंदिर न्यू कालोनी, राधा-कृष्ण मंदिर उमानगर, वार्ड नंबर एक में संजय गांधी विद्यालय भटवलिया, उमा इलेक्ट्रानिक के पास राघव नगर में केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

बिना वैक्सीन लगे मोबाइल पर आया सेकेंड डोज लगने का मैसेज
देवरिया। जनपद में वैक्सीन की डोज लिया बिना ही टीका लगने का मैसेज आ रहा है। शुक्रवार को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप के दिन शहर के न्यू कालोनी निवासी एक अधिवक्ता के मोबाइल पर सेकेंड डोज लगने का मैसेज आ गया। अधिवक्ता विद्यासागर मिश्र ने बताया कि उन्हें तीन अप्रैल को पहला टीका लगा था। इसके बाद वह कोरोना से संक्रमित हो गए। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर सेकेंड डोज लगने का मैसेज आ गया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि मैं सीएमओ से अपनी बात रखूंगा, ताकि दूसरी डोज लेने में परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों व रसोइयों का हुआ टीकाकरण
देवरिया। मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप में डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर जनपद में संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं रसोइयों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर हुआ। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि मेगा टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 350 शिक्षकों का टीकाकरण कराया गया। जबकि 10299 शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों में से 9709 का टीकाकरण पूर्व में कराया जा चुका है। इसी प्रकार 6169 रसोइयों में से 5647 रसोइयों का टीकाकरण पूर्व में कराया जा चुका है। महाअभियान के तहत 449 रसोइयों का टीकाकरण कराया गया। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शत-प्रतिशत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं रसोइयों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed