फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

टीकाकरण के बीच चल दीं सीएचओ, मायूस होकर लौटे लोग

Wed, 01 Sep 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
korona
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीबाजार। गौरीबाजार के न्यू पीएचसी खैरटिया में बुधवार को टीकाकरण के बीच में ही सीएचओ के उठकर चले जाने से टीकाकरण ठप हो गया। इससे टीका लगवाने पहुंचे लोग नाराज हो उठे। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह समझाकर शांत कराया।

गौरीबाजार के न्यू पीएचसी खैरटिया में बुधवार को कोरोना से बचाव का टीका लग रहा था। डेढ़ सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लाइन में लगे महिला व पुरुष सुबह से ही टीका लगने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कर रही सीएचओ अचानक उठीं और चलते बनीं। उनके जाने से टीकाकरण बीच में ही ठप हो गया। तब तक डेढ़ सौ में 110 लोगों को ही टीका लगा था। टीका लगवाने पहुंची रामदेई, संतीरा, रीता, इंदू देवी, रिंकी देवी, कुसुम, प्रभावती, सुभावती, रिंकी, कपिला देवी समेत 48 लाभार्थियों को बिना टीका लगवाए वापस लौटना पड़ा। इनका आरोप था कि कई दिनों से टीकाकरण के लिए दौड़ रहे हैं। टीका नहीं लगने से आक्रोशित लोगों को फार्मासिस्ट अमित राय, एलटी हीरालाल, एनएम गीता यादव, सतीश कुमार ने समझा-बुझाकर शांत कराया। एसीएमओ डॉ. एसके चौधरी का कहना है कि बीच में टीकाकरण का कार्य छोड़ कर जाना गलत बात है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, गौरीबाजार सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कोरोनारोधी टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही सरकार के अभियान में रोड़ा अटकाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed