फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations intensified in medical college for possible third wave

संभावित तीसरी लहर के लिए मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज

Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensified in medical college for possible third wave
संभावित तीसरी लहर के लिए मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज
विज्ञापन

सौ बेड की व्यवस्था के साथ ही एक और पीआईसीयू बनाने की शुरू हुई कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सौ बेड की व्यवस्था, पीआईसीयू के पंद्रह बेड के अलावा बीस बेड का एक और पीआईसीयू तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
कोरोना महामारी के संभावित तीसरी लहर में बच्चों के अधिकांश संक्रमित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसे देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल में तैयारी तेज कर दी गई है। इसके तहत सौ बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें महिला मेडिकल व सर्जिकल वार्ड के चालीस-चालीस बेड और बीस बेड के चाइल्ड वार्ड को शामिल किया गया है। अस्पताल में पंद्रह बेड का अत्याधुनिक पीआईसीयू है। इसके समीप समीप अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित बीस बेड का और एक पीआईसीयू वार्ड बनाने की तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों व कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज और इससे संबद्ध जिला पुरुष व महिला अस्पताल के 224 कर्मियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें फैकल्टी के 14, जिला पुरुष व महिला अस्पताल के 44 चिकित्सक व 50 जूनियर रेजिडेंट और 116 पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें जिनका प्रशिक्षण शेष है, वे प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईसीयू को मिला प्रोटेबल एक्स-रे
मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल की पीआईसीयू के लिए प्रोटेबल एक्स-रे मशीन मंगाई गई है। यह मरीज के बेड तक यह मशीन आसानी से पहुंच जाएगी और वहीं एक्स-रे हो जाएगा।

ये मंगाए जा रहे संसाधन
वेंटिलेटर, सी पैप, बाई पैप, एचएफएमसी, मॉनीटर, फावलर बेड आदि।
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर तैयारी की जा रही है। अस्पताल में बेड के इंतजाम किए गए हैं। पीआईसीयू में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। पीआईसीयू के लिए प्रोटेबल एक्स-रे मशीन मंगाई गई है। अन्य संसाधन जल्द उपलब्ध हो जाएंगे। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ को तकनीकी रूप से दक्ष करने के प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- डॉ. एएम वर्मा, प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed