फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   korona

फार्मासिस्ट की बेटी समेत सात और मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 01 Jul 2020 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
korona
एक संक्रमित ने बैंडबाजे में गाया है गीत, तलाशे जा रहे संपर्क में रहने वाले
विज्ञापन

पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के भतीजे, बेटी और मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में फार्मासिस्ट की बेटी समेत सात और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से पांच को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
नगर के पुरवा चौराहा निवासी कोरोना संक्रमित फार्मासिस्ट की 11 वर्षीय बेटी भी जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली है। परिवार के अन्य लोग भी खौफजदा हैं। भटनी के जिगिना दीक्षित निवासी एक शख्स संक्रमित मिला था, इसका भतीजा और सलेमपुर के परान छपरा गांव निवासी संक्रमित मिले युवक की मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के पचलड़ी गांव निवासी 37 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रेन से 18 जून को घर आया था। यहां उसने एक बैंड पार्टी में काम किया। जांच में शख्स पॉजिटिव पाया गया। उसने बैंडबाजे की टीम के काम के दौरान गीत भी गाए। अब इसके संपर्क में रहने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सलेमपुर के धोबी भरथुआ गांव निवासी दो युवकों नोएडा में जांच कराई और घर के लिए चल दिए। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों अभी घर नहीं पहुंचे हैं। मोबाइल स्विच ऑफ है। इनके घर आने का इंतजार स्वास्थ्य टीम कर रही है। वहीं भटनी के बभनी निवासी एक शख्स ससुराल भाटपाररानी के विशुनपुर में रहता था। यह युवक भी जांच में संक्त्रस्मित मिला है। बताया जा रहा है कि यह गोरखपुर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दो युुवकों की जांच नोएडा में हुई है। अभी वे घर नहीं आए हैं। अन्य पांच को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कुल 226 केस मिल चुके हैं। इसमें से 162 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव से महामारी पर लगेगी रोक : गोपाल
फोटो समाचार।
रुद्रपुर। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बैतालपुर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों ने जागरूकता अभियान चलाया। परसा जंगल स्थित गैस एजेंसी पर अभियान की शुरूआत बीईओ गोपाल शरण मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा है। भारत में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी रिकवर तेजी से हो रहा है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लोगों को लाभ हो रहा है। दफ्तर, दुकान, भीड़ वाली जगहों पर सतर्कता से कार्य करने पर बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है। टीम ने लोगों से बिना मास्क के बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ धोने को कहा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर नीरज शर्मा,विनोद यादव, विनोद श्रीवास्तव, मनीष यादव, रोशन चौरसिया, अभिषेक वर्मा,विश्वकर्मा, शिक्षक विवेकानंद शर्मा, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed