{"_id":"5eeba2b28ebc3e430b25573a","slug":"korona-deoria-news-gkp3551615122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां, बेटा और बेटी समेत छह मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां, बेटा और बेटी समेत छह मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां, बेटा और बेटी समेत छह मिले संक्रमित
कोलकाता से आए थे तीन, पिता की रिपोर्ट निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बृहस्पतिवार को मां, बेटा और बेटी समेत छह लोग जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को सेंट्रल एकेडमी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में कोरोना के 157 केस मिल चुके हैं। इसमें से 126 स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं तीन की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुल 28 एक्टिव केस हैं।
शहर के गल्ला मंडी की रहने वाली युवती को पथरी थी। उपचार के लिए अपनी मां और भाई को साथ लेकर कोलकाता गई। लॉकडाउन के कारण वे वहां अपने रिश्तेदार के यहां रुक गए। 13 जून को तीनों ट्रेन से पटना पहुंचे। इन्हें लेने देवरिया से युवती के पिता पटना गए थे। 14 जून को वैशाली एक्सप्रेस से सभी देवरिया आए। एक दिन घर रहने के बाद सभी का सैंपल भेजा गया। पिता को छोड़कर अन्य सभी संक्रमित पाए गए।
बरहज के बिजौली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक दिल्ली से 15 जून को कार बुक करके घर आया। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बैतालपुर के सिरजम देई गांव निवासी 30 वर्षीय युवक आठ जून को मुंबई से बस से घर आया। वह वहां एक कंपनी में काम करता था। देसही देवरिया का आठ वर्षीय बालक दिल्ली से ट्रेन से गोरखपुर और बस से हेतिमपुर। यहां से टेंपो से अपने घर पहुंचा। जांच में बालक भी संक्रमित मिला है। संक्रमितों के गांवों व क्षेत्र को सील कर दिया गया है। शहर के व्यस्ततम इलाके गल्ला मंडी को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इलाके को सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड-19 अस्पताल के भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुकान पर भी बैठा था युवक
गल्ला मंडी में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक अपनी दुकान पर भी बैठा था। उसने सामानों की बिक्री किया। वह कई लोगों के घर भी इस दौरान आया गया। स्वास्थ्य महकमा ऐसे लोगों को चिह्नित करने में जुटा है।