फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kitchen garden will be developed in 350 schools of the district

Deoria News: जिले के 350 विद्यालयों में विकसित होगा किचेन गार्डेन

Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kitchen garden will be developed in 350 schools of the district
देवरिया। जिले के 350 विद्यालयों में किचेन गार्डेन लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय पांच हजार की धनराशि दी जाएगी। इसके लिए शासन से 17.50 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि किचेन गार्डेन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों का चिह्नांकन कराया गया था। शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में जमीन न होने की दशा में विद्यालयों की छत व अन्य स्थानों पर गमलों, मटके, बोरे, जूट के थैलों आदि में पौधा उगाने की व्यवस्था की जानी है। किचेन गार्डेन में हरी सब्जियों व फल/फूल बोने और उगाने का कार्य कर छात्रों को किचेन गार्डेन से प्राप्त शुद्ध और पौष्टिक हरी सब्जियां व फल का वितरण मध्यान्ह भोजन योजना के तहत कराया जाना है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि विकासखंड बैतालपुर में खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से चिह्नांकित किए गए 25 विद्यालयों को 125000 की धनराशि आवंटित की गई है। इसी प्रकार ब्लॉक बनकटा के 23 विद्यालयों को 115000, ब्लॉक बरहज के 25 विद्यालयों को 125000, ब्लॉक भागलपुर के 25 विद्यालयों को 125000, ब्लॉक भलुअनी के 15 विद्यालयों को 75000, ब्लॉक भटनी के 8 विद्यालयों को 40000, ब्लॉक भाटपाररानी के 25 विद्यालयों को 125000, ब्लॉक देवरिया सदर के 20 विद्यालयों को 100000, ब्लॉक देसही देवरिया के 25 विद्यालयों को 125000, ब्लॉक गौरी बाजार के 10 विद्यालयों को 50000, ब्लॉक लार के 24 विद्यालयों को 120000, ब्लॉक पथरदेवा के 23 विद्यालयों को 115000, ब्लॉक रामपुर कारखाना के 10 विद्यालयों को 50000, ब्लॉक रुद्रपुर के 25 विद्यालयों को 125000, ब्लॉक सलेमपुर के 28 विद्यालयों को 140000, ब्लॉक तरकुलवा के 25 विद्यालयों को 125000 एवं टाउन देवरिया के 14 विद्यालयों को 70000 की धनराशि आवंटित की गई है। उक्त ब्लॉकों के संबंधित खंड विकास अधिकारियों द्वारा चिन्हित 350 विद्यालयों को कुल 1750000 की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed