फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kisan Sabha staged a sit-in for the arrest of Brijbhushan Singh

Deoria News: बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए किसान सभा ने दिया धरना

Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha staged a sit-in for the arrest of Brijbhushan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। जिला किसान सभा के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील पर धरना देकर महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह सांसद के गिरफ्तारी की मांग की है। अंत में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी भाटपार रानी संजीव कुमार उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि देश की महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करते हुए मान सम्मान बढ़ाया है। लेकिन उनके यौन शोषण को लेकर वे कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठने के लिए मजबूर हुई हैं। देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। केंद्र व प्रदेश की सरकार बहरी और गूंगी हो गई है। आरोपी बृजभूषण सिंह के विरुद्ध कोई कार्रवाई न होना देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने राष्ट्रपति से उनकी गिरफ्तारी तथा कुश्ती संघ के सभी पदों से तत्काल हटाए जाने की मांग की है। इस दौरान किसान सभा के जिला मंत्री साधु शरण, जयप्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, रविंदर यादव, पहवारी शरण कुशवाहा, मुन्नी देवी, आरती, संपति देवी, देवता शरण मिश्र, कुमारी बबीता और राजमंगल आदि धरने में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed