{"_id":"653d4aeb401ffb11c50686a8","slug":"kidnapping-of-an-innocent-child-was-taking-him-to-bihar-he-was-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-11617-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मासूम का अपहरण कर ले जा रहा था बिहार, पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मासूम का अपहरण कर ले जा रहा था बिहार, पकड़ा गया
Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर में शुक्रवार को दशहरा मेले से पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर बिहार ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। बच्चे को बरामद करते हुए जहां परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर बाजार निवासी पंकज जायसवाल का पांच वर्षीय बेटा सुंदरम जायसवाल अपने घर से शुक्रवार शाम पिता की फल की दुकान पर जा रहा था। वह घर से कुछ दूर पहुंचा था कि वहां खड़े ई-रिक्शा चालक ने मासूम से पूछा- कहा जा रहे हो। बच्चे के बताने पर उस युवक ने बच्चे को उसके पिता के पास पहुंचाने की बात कह कर ई-रिक्शा में बैठा लिया और घुमाते हुए बिहार के लिए जाने लगा। इधर बाजार में बच्चा गायब होने की सूचना पाकर पुलिस सक्रिय हो गई और बार्डर के पास जांच करने लगी। आरोपी व्यक्ति बच्चे को ई- रिक्शा पर लेकर झरही नदी पार कर रहा था तभी, पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ई-रिक्शा चालक बच्चे का नाम पता नहीं बता सका। पुलिस उसे थाने ले आई। बच्चे की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना देकर सकुशल सुपुर्द कर दिय। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में था। बच्चे को रिक्शा पर बैठा कर झरही नदी पार कर रहा था, इसी दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गोपालगंज जिला के फुलवरिया थाना के जटहा निवासी सुनील बासफोर के रूप में हुई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।