फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Khushi tops in 200 meter race and Prince tops in 400 meter race

Deoria News: 200 मीटर में खुशी व 400 मीटर दौड़ में प्रिंस अव्वल

Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Khushi tops in 200 meter race and Prince tops in 400 meter race
सलेमपुर। लार ब्लाॅक के धर्मनाथ सिंह लारी शिक्षण संस्थान के परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू व खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व सफेद कबूतर उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने खेल के महत्व के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि राजन तिवारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में नेतृत्व, आज्ञा पालन, समान लक्ष्य के लिए मिलकर काम करना, खेल की भावना, साहस, सहनशीलता आदि सद्गुणों का विकास होता है। शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक मनीष सिंह बंटी व विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कार्यक्रम में अतिथियों के प्रति आभार जताया। खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय खरवनिया से अमन प्रथम, 100, 200, 400 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग की दौड़ में रोपन छपरा से सलीम 100, 200, 400 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग से नदौली से खुशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय रक्शा, प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में मटियरा जगदीश की टीम विजयी रही। 100 मीटर जूनियर बालक में महुआ से देवानंद, 200 मीटर में रोपन छपरा से पीयूष, 100, 400 मीटर में ज्योति उच्च प्राथमिक विद्यालय रक्सा से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षक शिशिर राय, मनीष सिंह, राजकपूर, निकुंज तिवारी, राजेंद्र वर्म आदि शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed