{"_id":"6a7b677c746778fda201f1dc","slug":"kho-kho-players-to-showcase-their-prowess-in-jaunpur-deoria-news-c-208-1-deo1009-189030-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खो-खो खिलाड़ी जौनपुर में दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खो-खो खिलाड़ी जौनपुर में दिखाएंगी दमखम
Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। मंडल स्तरीय महिला खो-खो चयन/ट्रायल्स में मण्डल की टीम में देवरिया की चार खिलाड़ी चयनित हुई हैं। यह खिलाड़ी मंडलीय टीम में देवरिया का प्रतिनिधित्व करेंगी।
चयनित महिला खिलाड़ी जौनपुर में होने वाली अंतरमंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।
मंडलीय टीम के 12 खिलाड़ियों में से देवरिया के चार खिलाड़ी आंचल निषाद, रोशनी निषाद, ज्योति प्रसाद, जानवी पटेल चुनी गई हैं। वहीं टीम की बाकी की आठ खिलाड़ी गोरखपुर जिले की हैं।
टीम में शालू, दिव्या भारती, अनामिका, प्रिया शर्मा, सपना कुमारी, नैना, संध्या चुनी गई हैं। वहीं देवरिया की प्रीति निषाद को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इन खिलाड़ियों ने चयन के बाद अभ्यास तेज कर दी है।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। संवाद