{"_id":"65a59d1b300f2e578e092b7a","slug":"khirsar-won-the-title-by-defeating-baikunthpur-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17578-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैकुंठपुर को हराकर खिरसर ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैकुंठपुर को हराकर खिरसर ने जीता खिताब
Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
स्टार स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता
पड़री बाजार। स्टार स्पोर्ट्स क्लब कोला के तत्वावधान में पड़री बाजार में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को खेला गया। जिसमें खिरसर की टीम ने बैकुंठपुर को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
बैकुंठपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। जवाब में खिरसर की टीम ने 11 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर 102 रन बना लिया। खिरसर के अमन ने नाबाद 45 रन बनाए। अमन को फ़ाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। बैकुंठपुर के आनंद को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह,व पुन्यप्रकाश पांडेय ने ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान चंदन यादव, दीपक पाल, राहुल यादव, दुर्गेश पाल, नागा सिंह, छोटू सिंह, टुनटुन यादव, रितिक यादव, संजीव कुमार, मेराज अंसारी आदि मौजूद रहे।