{"_id":"65a4372f672d78c2f4094557","slug":"khichdi-will-be-celebrated-today-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-17538-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आज मनेगी खिचड़ी...बाजार में जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आज मनेगी खिचड़ी...बाजार में जमकर हुई खरीदारी
Mon, 15 Jan 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कराया जाएगा भोज
देवरिया। खिचड़ी पर्व जनपद में सोमवार को श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा। रविवार को लोग इसकी तैयारियों में जुटे रहे। बाजार से लोगों ने भुजा,गुड़, तिल, चिउड़ा, आदि की खरीदारी की।
ज्योतिषाचार्य पं.विवेक उपाध्याय व शरद चंद मिश्र ने बताया कि 15 जनवरी को दिन सूर्योदय 6:42 बजे और चतुर्थी तिथि प्रातः 9:30 बजे के बाद पौष शुक्ल पंचमी है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि पर है। इसी दिन सूर्य धनु राशि का परित्याग कर प्रातः काल 9:13 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन अमृत नामक औदायिक योग बन रहा है।
अमृत योग में मकर संक्रांति होने से यह दान, पुण्य, स्नान और समस्त धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत पुण्य प्रदायक दिवस के रुप में मान्य रहेगा।इस दिन से ऋतु परिवर्तन भी होगा है। हेमंत ऋतु का अवसान और शिशिर ऋतु के आगमन का भी भी यही दिन है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने से समस्त पापों का तिरोहित हो जाता है। इस दिन तिल दान, तिल का भोजन, तिल मिश्रित जल से स्नान, तिल की मालिश, तिल का हवन और तिल से तर्पण की भी मान्यता है। इससे पूर्व जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
मनाया दादी परिवार ने मनाया पतंग उत्सव
देवरिया। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार को राणी सती दादी परिवार की ओर से मालवीय रोड स्थित पुरानी धर्मशाला में पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से ही बच्चों के साथ ही पुरुष और महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और पतंग उड़ाई। इस दौरान अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, अरुण जाखोदिया,श्रवण गोयल, अनिल जाखोदिया अमर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मनोज जाखोदिया, सचिन अग्रवाल, कन्हैया,राकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद