फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   khet majdoor union protested

खेत-मजदूर यूनियन ने दिया धरना

Tue, 02 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
khet majdoor union protested
खेत मजदूर संगठनो ने प्रदर्शन कर जताया विरोध। संवाद - फोटो : DEORIA
खेत-मजदूर यूनियन ने दिया धरना
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर प्रदर्शन के चलते कई जगह लगा जाम, राहगीर हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेत मजदूर यूनियन सहित अन्य वाम संगठनों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को सुभाष चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने धरना दिया और अंत में एसडीएम सदर को राष्ट्रपति को संबोधित 23 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
खेत मजदूर सभा सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोग पहले सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में वे कलेक्ट्रेट तक गए। मनरेगा, मिड-डे मील, आशा एवं मानदेय कर्मियों की समस्याओं के संबंध में उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार देश में जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। मनरेगा कर्मियों, रसोइया का बकाया मानदेय देने में लगातार देरी की जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। महंगाई चरम पर है। सभा को जिला सचिव रामनिवास यादव, जिलाध्यक्ष हरिवंश प्रसाद, हरेकृष्ण कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, गंगा देवी, तारा देवी, बलबिंदर, संजय, सद्दाम, श्यामदेव, उमेद वर्मा, श्रीराम कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed