फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Keeping an eye on 648 history-sheeters and prize-winners, outside miscreants are carrying out the incident

Deoria News: 648 हिस्ट्रीशीटरों और इनामियों पर निगाह, बाहरी बदमाश दे रहे घटना को अंजाम

Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Keeping an eye on 648 history-sheeters and prize-winners, outside miscreants are carrying out the incident
बदमाशों की इस पैतरेबाजी से पुलिस भी खा रही चकमा, बिहार के पुलिस अफसरों से साझा प्लान तैयार किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले की पुलिस 648 हिस्ट्रीशीटरों और इनामियों पर निगाह गड़ाए हुए हैं। पर हकीकत तो यह है कि लूट, हत्या, जैसे संगीन अपराध बाहरी बदमाश घटना को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं गैर प्रांत के भी बदमाशों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। इसकी वजह यह है कि बाहरी बदमाशों को पकड़े जाने का खतरा कम रहता है। वहीं बाहरी पुलिस स्थानीय की मदद करने में रुचि कम दिखाती है। इससे बाहरी बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते हैं।
बदमाशों की इस पैतरेबाजी से पुलिस भी चकमा खा जा रही है। इससे निपटने के लिए बिहार के पुलिस अधिकारियों से साझा प्लान तैयार किया है। पुलिस के रिकॉर्ड में जिले के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर और इनामी बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें वाहन चोर, असलहा व शराब तस्कर, चोर और लुटेरे हैं। अगर दो साल के भीतर घटनाओं पर नजर डाली जाए तो पुलिस रिकाॅर्ड में सूचीबद्ध बदमाशों से इतर ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। यहां तक कि जिला मुख्यालय से देहात के इलाकों तक बाहरी बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। बाहरी बदमाशों के घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस भी परेशान हो जा रही है। पुलिस टीम को गैर जनपद और प्रांत में जाकर बदमाशों को पकड़ना पड़ रहा है। कई ऐसे मामले भी हैं, जिसमें बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


---------------

बदमाशों के लिए गैर जनपद में घटना को अंजाम देना मुफीद साबित हो रहा है

अपना गृह जनपद को छोड़कर दूसरे प्रांत और जिले में घटना को अंजाम देना बदमाशों के लिए मुफीद साबित हो रहा है, घटना के बाद वह ठिकाना बदल देते हैं। सबसे अधिक परेशानी गैर प्रांत वाले बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को होती है। बिहार, तमिलनाडु, झारखंड, राजस्थान आदि जगहों पर पुलिस को स्थानीय स्तर पर बेहतर सहयोग नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

इन घटनाओं को बाहरी बदमाशों ने दिया अंजाम

-मई माह 2023 में शहर के कोतवाली रोड से गोरखपुर निवासी संतकबीरनगर फ्लोर मिल के मालिक के भाई से अमित गोयल कार चालक राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी पीपीगंज गोरखपुर के साथ सुबह बिहार के बगहा में तगादा करने गए थे। करीब तीन व्यवसायियों से 35 लाख 41 रुपये की रकम वसूलने के बाद बैग को कार की अगली सीट पर रखकर देवरिया के लिए निकल पड़े। इस घटना में तमिलनाडु के बदमाश शामिल रहे हैं।

- पिछले साल शहर के को-ऑपरेटिव चौराहे पर कारबाइन के बल पर मनी एक्सचेंजर के पास से एक लाख दस हजार रुपये की लूट हुई थी। इस घटना में बिहार के दो बदमाश शामिल थे।

- 22 जुलाई को बनकटा थाना क्षेत्र अकटही-जैतपुरा मार्ग पर नोनार पांडेय गांव के पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर बाइक लूट ली थी। इस घटना में बिहार के दो हिस्ट्रीशीटर शामिल थे।


------------

कोट:

घटनाओं में बाहरी बदमाशों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करती है। बिहार के बदमाशों पर नजर रखने के लिए बॉर्डर के जिलों में बैठक होती है। साझा प्लान तैयार किया गया है, ताकि बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सके।
संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed