{"_id":"58a5e5c24f1c1b1235d8771b","slug":"keep-an-eye-on-the-promotion-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रत्याशियों के प्रचार पर रखें नजर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रत्याशियों के प्रचार पर रखें नजर’
देवरिया
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर कमिश्नर और डीआईजी ने मातहतों के साथ बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कमिश्नर अनिल कुमार ने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर नजर रखने का निर्देश दिय है। मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही। चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वह गुरुवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उनके साथ डीआईजी निलाब्जा चौधरी भी थे।
उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का मिलान कर समय से अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाए। मतदानकर्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाए। डीआईजी निलाब्जा चौधरी ने कहा कि मतदान भयमुक्त एवं शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। डीएम अबरार अहमद ने कहा कि जनपद में आचार संहिता के बारे में पार्टियों और मीडिया को जानकारी दी गई है। शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। माइक्रो प्रेक्षक की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इस दौरान एसपी मोहम्मद इमरान, सीडीओ रोजश कुमार त्यागी, एडीएम बच्च लाल मौर्य, बीके दोहरे, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह, एआरटीओ संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अबरार अहमद ने निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव के समाधान और सुविधा के तहत प्राप्त प्रकरणों को समय से निस्तारित कर लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। डीएम कलेक्ट्रेट कक्ष में निर्वाचन संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अरबन एरिया में पांच और रूरल एरिया में 10 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी आरओ इसकी सूची जल्द उपलब्ध करा दें। जहां विकलांग मतदाताओं की संख्या अधिक हो, वहां रैंप की व्यवस्था होनी अनिवार्य है। ऐसे बूथ पर चिकित्सक भी तैनात किए जाएं। मॉडल पोलिंग स्टेशन पर मेले जैसा माहौल होना चाहिए। इस अवसर पर एसपी मोहम्मद इमरान, सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, दोनों एडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।