{"_id":"62eebeab68e0a8430838890d","slug":"kathaudi-team-winner-in-kabaddi-salempur-news-gkp446302029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में कठौड़ी की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में कठौड़ी की टीम विजेता
विज्ञापन
लार में प्रमाणपत्र के साथ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागी।
- फोटो : SALEMPUR
कबड्डी प्रतियोगिता में कठौड़ी की टीम विजेता
लार। स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में लार टाउन की टीम को हराकर कठौड़ी की टीम विजेता बनी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ देवानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न त्रिपाठी ने किया।
100 मीटर दौड़ में सादिक, 200 मीटर दौड़ में आकाश यादव, 800 मीटर दौड़ में उमा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि हमारा विभाग ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं की खोज के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को दीवार घड़ी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में श्रीनेत कुमार, रंजीत भारती आदि पीआरडी स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने दर्शकों तथा खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का समापन आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर झंडा तिरंगा की अपील के साथ हुआ।