{"_id":"669d699362ed2f02f80735c9","slug":"kasturba-vidyalaya-inspected-found-69-girls-out-of-91-enrolled-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-130859-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण, नामांकित 91 में 69 मिली छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण, नामांकित 91 में 69 मिली छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बीएसए के निर्देश पर रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देव मुनि वर्मा ने स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां नामांकित कुल 91 बालिकाओं के सापेक्ष 69 उपस्थित पाई गई।
बीईओ सदर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान छात्राओं का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। खान अकादमी और आईआईटी गांधीनगर की कक्षाएं संचालित हो रही थी। छात्राओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित किया गया। भोजन के गुणवत्ता की जांच की गई और बच्चों से बातचीत की गई । बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोषजनक उत्तर दिया। परिसर में साफ सफाई कराया गया। साथ ही नामांकन की सापेक्ष उपस्थित बढ़ाये जाने के निर्देश प्रभारी वार्डन को दिया गया। मौके पर प्रभारी वार्डेन ने बताया कि बालिकाओं की उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। निरीक्षण में विद्यालय के शैक्षणिक और सहायक स्टाफ उपस्थित पाए गए।