फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kasturba school recived funds for improvement

कस्तूरबा विद्यालयों की सुधार के लिए मिली धनराशि

Sun, 04 Oct 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
kasturba school recived funds for improvement
कस्तूरबा विद्यालयों की सुधार के लिए मिली धनराशि
विज्ञापन

देवरिया। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में फर्नीचर, किचेन, पुस्तकालय, सेप्टिक टैंक आदि के लिए शासन ने करीब 50 लाख रुपयेे की धनराशि जारी की है। धन मिलने के बाद इन विद्यालयों के संचालन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अभी महामारी के चलते ये विद्यालय बंद चल रहे हैं। पूर्व में प्रस्तावित जरूरतों के लिए आए बजट से कार्य पूरा होने के बाद यहां पढ़ने वाली छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। कुछ विद्यालयों में फर्नीचर, किचेन, पुस्तकालय, सेप्टिक टैंक आदि की समुचित व्यवस्था न होने से यहां की छात्राओं को परेशानी होती है। इसके लिए विभाग ने इन विद्यालयों से छह माह पूर्व ही जरूरतों के लिए प्रस्ताव मांगा था। अब इस पर शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए सेप्टिक टैंक निर्माण के लिए 1.89 लाख प्रति विद्यालय की दर से नौ कस्तूरबा विद्यालयों को 17.01 लाख, फर्नीचर व किचेन के लिए प्रति विद्यालय तीन लाख की दर से नौ विद्यालयों को कुल 27 लाख, टीएलएम एंड इक्वीपमेंट के साथ पुस्तकालय के किताबों के लिए एक लाख प्रति विद्यालय की दर से नौ विद्यालयों को नौ लाख एवं रिप्लेसमेंट ऑफ वेडिंग तीन वर्ष बाद के लिए प्रति विद्यालय 75 हजार की दर से 11 विद्यालयों को 8.25 लाख की धनराशि राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक टीएन पांडेय ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जनपदीय संचालन समिति की बैठक में कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा। नौ विद्यालयों में स्वीकृत धनराशि के व्यय के लिए प्राप्त फर्नीचर, किचेन सामग्री व लाइब्रेरी बुक का क्रय जेम पोर्टल के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ताधारी दल के नेताओं से करा रहे सिफारिश
कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के लिए धन आने की सूचना मिलने के बाद से ही बेसिक कार्यालय में कुछ लोगों का चक्कर लगाना बढ़ गया है। वह निर्धारित कार्यों में कमीशन मिलने की आस में परिक्रमा लगाना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए बाकायदा सत्ताधारी दल के नेताओं से सिफारिश भी कराई जा रही है। वैसे अधिकारी इससे इनकार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed