{"_id":"5f6b88698ebc3edf74408afc","slug":"kasturba-school-fractional-teacher-service-over-deoria-news-gkp366682061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा के पांच अंशकालिक शिक्षकों की संविदा हुई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा के पांच अंशकालिक शिक्षकों की संविदा हुई समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा के पांच अंशकालिक शिक्षकों की संविदा हुई समाप्त
देवरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में मुख्य विषयों के तैनात पांच अंशकालिक पुरुष शिक्षकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। शासन की ओर से आए नए निर्देश पर मुख्य विषय पर पूर्णकालिक महिला शिक्षकों की ही तैनाती होनी है। जनपदीय समिति की बैठक के बाद संबंधित फाइल को हस्ताक्षर के लिए डीएम के पास भेजा गया था। जिलाधिकारी ने भी इस पर अपनी सहमति जता दी है।
जनपद के 13 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में कार्यरत कुल 74 शिक्षणकर्मी, जिसमें नौ वार्डेन, 37 पूर्णकालिक शिक्षिका, 27 अंशकालिक शिक्षक एवं एक उर्दू शिक्षिका की तैनाती है। इसमें से 10 शिक्षण कर्मियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। पिछले दिनों हुई जनपदीय समिति की बैठक में तय हुआ कि मुख्य विषय पूर्णकालिक शिक्षिका महिला पद के हैं। ऐसे में पिछले कई सालों से इन विद्यालयों में नियुक्त अंशकालिक शिक्षक के रुप में पांच पुरुष शिक्षकों के संविदा का नवीनीकरण नहीं करने का फैसला किया गया। इन शिक्षकों में अरुण कुमार मिश्र, दिग्विजय मद्देशिया, मैनेजर कुशवाहा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, धनंजय गुप्ता जो मुख्य विषय के पद पर कार्यरत थे, इनकी संविदा समाप्त कर दी गई है।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा टीएन पांडेय ने बुधवार को बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में 25 शिक्षण कर्मी अंसगत विषय के हैं, इसमें 14 पूर्णकालिक शिक्षिका को अंशकालिक पद पर एवं छह अंशकालिक शिक्षिका को पूर्णकालिक शिक्षिका के पद पर नवीन संविदा किया गया है। दो शिक्षिकाएं एक ही विषय हिंदी व संस्कृत की हैं। जिसमें से एक शिक्षिका का पदस्थापन अन्य विद्यालय पर किया गया है। पांच अंशकालिक पुरुष शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। क्योंकि अब यह पद केवल पूर्णकालिक महिला शिक्षिका का हो गया है। शेष 39 शिक्षण कर्मियों का नवीन संविदा वर्तमान में कार्यरत विद्यालयों पर ही किया गया है।
विज्ञापन
13 कस्तूरबा विद्यालयों में 78 शिक्षणेत्तर कर्मचारी हैं। इसमें 13 लेखाकार, 13 मुख्य रसोइया, 26 सहायक रसोइया, 13 अनुचर व 13 चौकीदार हैं। इसमें 13 लेखाकारों का स्थानांतरण अन्य विद्यालयों पर करने के बाद इनकी नवीन संविदा की गई। बनकटा की मुख्य रसोइया दुर्गावती राय एवं भटनी की सहायक रसोइया मंजू शर्मा पूरे वर्ष भर अनुपस्थित रहीं। इन्हें नवीन संविदा का लाभ नहीं दिया गया है।