फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kasturba girls school

कस्तूरबा विद्यालय : कर्मचारियों के प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन

Fri, 12 Jun 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kasturba girls school
जिले के 13 स्कूलों में तैनात हैं 89 शिक्षक सहित 178 कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का पुन: सत्यापन होगा। इसी क्रम में सभी से समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, मूल निवासी, आधार कार्ड, नियुक्ति पत्र की छायाप्रति, तीन फोटो व शपथ पत्र 16 व 17 जून तक मूल प्रमाण पत्र जमा करने का आदेश दिया गया है। चर्चा है कि अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद शासन स्तर से यह निर्णय लिया गया है।

जिले में वर्तमान में 13 कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों का संचालन हो रहा हैं। इनमें 11 वार्डेन के अलावा विभिन्न विषयों के पूर्णकालिक व अंशकालिक 89 कुल शिक्षक कार्यरत हैं। 13 अकाउंटेंट, 13 मुख्य रसोइया, 26 सहायक रसोइया, 13 चपरासी व 13 चौकीदार काम कर रहे हैं। इनमें से कई शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र संदिग्ध बताए जा रहे हैं। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने कस्तूरबा विद्यालयों के सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराए जाने का आदेश दिया है। यहां तैनात सभी संबंधित लोगों से आवश्यक प्रमाण पत्रों की मूल कापी विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया है। कोई भी गड़बड़ी मिली तो संबंधित शिक्षक या कर्मचारी की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चर्चा है कि जिले में भी अगस्त 2014 से जुलाई 2016 तक तैनात रहे एक बीएसए ने अपने कार्यकाल के दौरान चहेतों की इन विद्यालयों में तैनाती कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed