फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   karant se lainamain kee maut, teen ghante traansaphormar par lataka raha shav

Deoria News: करंट से लाइनमैन की मौत, तीन घंटे ट्रांसफाॅर्मर पर लटका रहा शव

Mon, 19 Jan 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
karant se lainamain kee maut, teen ghante traansaphormar par lataka raha shav
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर तीन गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे ट्रांसफाॅर्मर पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहे एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। हादसे के बाद तीन घंटे तक शव ट्रांसफाॅर्मर पर लटका रहा। देर शाम नायब तहसीलदार व बिजली विभाग के एसडीओ के पहुंचने पर ट्रांसफाॅर्मर से शव को उतारा गया। मौके पर पुलिस पहुंची छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


धरहरा निवासी मुख्तार साहनी (30) पुत्र स्व. विश्वनाथ साहनी फरियावडीह विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन है। रविवार की शाम लगभग पांच बजे मझवलिया गांव में किसी के यहां बिजली का तार जोड़ने गया था। गांव में जूनियर हाईस्कूल के समीप स्थित ट्रांसफाॅर्मर पर तार जोड़ने के लिए चढ़ा। वह अभी तार जोड़ ही रहा था कि अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया और ट्रांसफार्मर पर चिपक गया।
विज्ञापन


तार जोड़वाने के लिए साथ लेकर आया व्यक्ति लाइनमैन को ट्रांसफाॅर्मर पर चिपका देख मौके से भाग गया। इस घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन कोई मृतक संविदा कर्मी को नीचे उतरवाने को तैयार नहीं था। इस बात की जानकारी किसी ने लार के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह को दी। सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी पहुंच गए, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी या कर्मचारी के नहीं पहुंचने के कारण शव को नीचे नहीं उतरवाया जा सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के जेई अविनाश कुमार का मोबाइल बंद था। उनके वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई। वहीं तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार गोपाल व बिजली विभाग के एसडीओ मनीष कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, उसके बाद शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed