फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kalash Yatra started in Chiuraha village, nine day Mahayagna started

Deoria News: चिउरहा गांव निकली कलशयात्रा, नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू

Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started in Chiuraha village, nine day Mahayagna started
देसही देवरिया। बैतालपुर के चिउरहा खास गांव स्थित राम जानकी मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। कलशयात्रा गाजे-बाजे के साथ सुबह मंदिर परिसर से निकली। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। जय श्रीराम और धर्म के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

चिउरहा गांव के खास टोला स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में सात बजे से ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया। गाजे - बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकली कलशयात्रा सेमरहा होते हुए रामपुर गौनरिया चौराहा पर पहुंची। यहां फूलबदन पटेल, संतोष सिंह, अरविंद आदि लोगों ने भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा भेड़िया टोला स्थित सरोवर पर पहुंची। यज्ञाचार्य प्रवीण दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। कलशयात्रा वापस यज्ञ मंडप में पहुंची। यहां पूरे विधि - विधान के साथ कलश स्थापित कराया गया। आयोजन समिति ने बताया कि दिन में प्रवचन होगा। श्रीधाम मथुरा से आई रामलीला मंडली रात को रामलीला का मंचन करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पुजारी महातम दास, रामेश्वर चौधरी, शैलेश्वर पटेल, त्रियुगी पटेल, अर्जुन प्रसाद, अभय, पीयूष, रविन्द्र आदि लोग कलशयात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed