{"_id":"69a9c344233988bebd004c32","slug":"kalash-yatra-started-for-the-consecration-of-the-idol-deoria-news-c-208-1-deo1036-176289-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलश यात्रा
Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के लिए महिलाओं ने भरा जल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवघाट में बृहस्पतिवार को दुर्गा माता प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जयकारा लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई।
कलश यात्रा देवघाट से प्रारंभ होकर महुआ बुजुर्ग, पिपरा कनक, डोमनपुरा चौराहा, धुसवां चौराहा तथा गौर कोठी होते हुए छोटी गंडक नदी के कुसहरी घाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। उसके बाद यात्रा गरीब पट्टी और छितौनी होते हुए दोबारा मंदिर परिसर पहुंची, जहां आचार्यों ने विधि-विधान से कलश की स्थापना कराई।
मुख्य आचार्य सत्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को मूर्ति भ्रमण के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो देवघाट, महुआ बुजुर्ग और पिपरा कनक गांवों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति मंदिर में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक वातावरण का विकास होता है।
इस दौरान मुख्य आचार्य सत्य प्रकाश, मुन्ना शुक्ला, कृष्ण मोहन दूबे, संजय शुक्ला, पवन पति त्रिपाठी, यजमान ओमप्रकाश दूबे, ग्राम प्रधान बिरजू मद्धेशिया, संजीत धर द्विवेदी, बैकुंठ दूबे, बिकाऊ गुप्ता, चंद्रप्रकाश धर द्विवेदी, राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।