{"_id":"62698a74b3f73155764a088d","slug":"jyoti-yatra-welcomed-deoria-news-gkp434913223","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणी सती दादी अखंड ज्योति यात्रा का जिले में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणी सती दादी अखंड ज्योति यात्रा का जिले में हुआ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणी सती दादी अखंड ज्योति यात्रा का जिले में हुआ स्वागत
देवरिया। राजस्थान के झुंझनू मंदिर से बाबा देवघर धाम जाने वाली दिव्य ज्योति यात्रा बुधवार की शाम को जिले में पहुंची। शहर में पहुंचने पर होटल सेलिब्रेशन के सामने, कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड स्थित दादी मंदिर सहित अन्य जगहों पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने इसका स्वागत किया।
श्री राणी सती दादी सेवा समिति की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जमकर दादी का जयघोष किया गया। दर्शन पूजन एवं ज्योति लेने के लिए लोगों में क्रम लगा रहा। मोहन रोड स्थित दादी मंदिर पर इस मौके पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को यात्रा पटना के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान अमर अग्रवाल, प्रवीन केडिया, शरद अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, अखिलेंद्र शाही, अजय केजरीवाल, शत्रुघ्न अग्रवाल, रमेश सोनी, ईश्वर अग्रवाल, सोनू झुनझुनवाला, रेनू झुनझुनवाला, वृंदा अग्रवाल, मीनू सरावगी आदि मौजूद रहीं।