फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jump into river, died

किराना व्यवसायी ने पुल से नदी में लगाई छलांग

Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
jump into river, died
किराना व्यवसायी ने पुल से नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

भाटपाररानी। भिंगारी-भटनी मार्ग पर रविवार को खामपार थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट स्थित पक्का पुल से किराने के 50 वर्षीय दुकानदार ने नदी में छलांग लगा दी। वह पत्नी की बीमारी से परेशान था। उसे छलांग लगाते देख चरवाहों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खामपार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाविकों की मदद से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघाटी के संतोष लाल श्रीवास्तव (50) कुकुरघाटी चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। घर से सुबह करीब दस बजे पेट्रोल पंप से डीजल लेने की बात कह कर बाइक से चले थे। केरवनिया पुल से पहले एक व्यक्ति के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर खनुवा नदी के पुल पर चले गए और नदी में छलांग लगा दी। चरवाहों ने शोर मचाया तो आसपास के गांवों से लोग आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाविकों को सूचना दी। नाविक राजेश साहनी व नवमी साहनी ने उनकी तलाश शुरू कर दी। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद संतोष लाल श्रीवास्तव का शव को नदी से निकाला गया। थानाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

कहीं एजेंट के रूप में जमा कराए रुपए तो नही बनी मौत का कारण
भाटपाररानी। खामपार के कुकुर घांटी गांव निवासी मृतक संतोष लाल श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ गांव रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं है। पत्नी मानसिक रोगी हैं। उनका इलाज चल रहा है। वे कुकुर घांटी चौराहे पर किराना की दुकान चलाते थे। इसके अलावा वे कई वित्तीय कंपनियों के एजेंट थे। लोगों का कहना है कि एक कंपनी में जमा कराए रुपये लोग मांग रहे थे। इससे वह काफी परेशान रहते थे। इधर पत्नी के इलाज को भी लेकर वे काफी परेशान दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed