फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Judge on leave, now hearing on 8th

Deoria News: जज अवकाश पर, अब आठ को सुनवाई

Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 26 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Judge on leave, now hearing on 8th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बहुचर्चित फतेहपुर हत्याकांड में शनिवार को अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाश पर रहने से सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई आठ मई को होगी। इससे पहले 17 अप्रैल को सुनवाई थी, मगर विवेचक के नहीं आने से टल गई थी।
बता दें कि दो अक्तूबर 23 को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सत्य प्रकाश दूबे समेत पांच परिजनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फतेहपुर गांव के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव पर लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दूबे के भाई ज्ञान प्रकाश दूबे की जमीन गलत तरीके से अपने नाम कराने का विवाद चल रहा था। दो अक्तूबर 23 की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या के बाद उग्र भीड़ ने सत्य प्रकाश दूबे, उनकी पत्नी किरन, बेटी सलोनी, नंदनी और बेटा गांधी की हत्या कर दी। सत्य प्रकाश दुबे का बेटा अनमोल गंभीर रूप से पायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पिता, भाई समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। जांच में कई नाम और प्रकाश में आए। आरोपी पक्ष के तीन लोगों का मकान पैमाईश में सरकारी जमीन पर पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed