फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   judge inspected jail

न्यायाधीश ने किया जेल का औचक निरीक्षण

Thu, 09 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
judge inspected jail
न्यायाधीश ने किया जेल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आरिफ निसामुद्दीन खान ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, पाकशाला एवं चिकित्सालय का जायजा लिया। पाकशाला और चिकित्सालय में स्वच्छता पर जोर दिया।

प्राधिकरण के सचिव ने भोजन में रोटी, चावल, दाल व सब्जी बना हुआ पाया। उन्होंने मेन्यू के अनुसार भोजन बनाने के निर्देश दिए। महिला बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन और उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध, शिक्षा, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। बच्चों के मनोरंजन कक्ष का जायजा लिया। यहां रख-रखाव व स्वच्छता की सराहना की। जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के निरीक्षण में कहा कि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह प्रार्थना पत्र दे सकता है। यदि किसी बंदी को अपने केस में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह प्राधिकरण से निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। इस दौरान जेल अधीक्षक राजकुमार, उप कारापाल केके दीक्षित, वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed