{"_id":"6907a80152c83dd855026877","slug":"journeys-experiencing-hiccups-will-become-easier-deoria-news-c-208-1-deo1009-166971-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हिचकोले खा रहे लोगों का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हिचकोले खा रहे लोगों का सफर होगा आसान
Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। नूनखार-बैकुंठपुर मार्ग पर दो दशक से हिचकोले खा रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस 3.2 किमी गड्ढा युक्त सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए शासन से 6.78 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, नूनखार-बैकुंठपुर सड़क के खस्ताहाल होने से लोग इस पर सफर करना बंद कर दिया था। आसपास गांवों के लोगों का इस सड़क से आना-जाना मजबूरी है। पहले बैकुंठपुर क्षेत्र के आसपास के करीब 25 गांवों के लोग खस्ताहाल हो चुकी इस सड़क से होकर ही भटनी आते-जाते थे। अब इस सड़क पर सिर्फ वही लोग सफर करना चाहते हैं जिनकी मजबूरी है।
खास बात यह है कि कोई भी वाहन चालक इस सड़क पर जल्द जाना नहीं चाहता है। यदि किसी तरह जाने के लिए तैयार भी होता है तो बुकिंग कर सीधे दोगुन रकम वसलते हैं। ग्रामीणों की मानें तो इस तीन किमी सड़क पर आने-जाने में आधे से एक घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों की मांगों को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने सड़क के सुंदरीकरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से पहल शुरू की थी। अंततः शासन से धन अवमुक्त हो गया। जेई शशिकांत यादव ने बताया कि सड़क की योजना स्वीकृत हो गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।