{"_id":"67797c97a7f42a1ad705ace1","slug":"jharkhand-defeated-begusarai-3-2-to-make-it-to-the-semi-finals-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-143964-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झारखंड ने बेगूसराय को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झारखंड ने बेगूसराय को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
- स्व. फूलमती देवी राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा दिन
- आज कोलकाता और आसाम के बीच खेला जाएगा लीग दौर का मैच
देवरिया। स्व. फूलमती देवी राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन झारखंड ने बेगूसराय को 3-2 से पराजित क़र सेमीफइनल में प्रवेश क़र लिया। जीत में अहम योगदान देने वाली पायल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
बैतालपुर नगर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को बेगूसराय और झारखंड के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि श्रवण मणि त्रिपाठी, पंकज मणि त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि वपून बर्नवाल ने दोनो टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। मैच शुरू होते ही रोमांचक हो गया, बेगूसराय की आकांक्षा ने सातवें मिनट में ही गोल दाग अपनी टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन झारखंड की पूजा ने काॅर्नर को गोल में तब्दील करके अपनी टीम को बराबर पर ला दिया।
उसके बाद हाफ टाइम के बाद ही बेगूसराय की पायल ने 17वें मिनट में मैदानी गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। फिर झारखंड की पायल ने एक गोल दाग 2-2 की बराबरी पर स्कोर ला दिया। उसके बाद पायल ने तीसरा गोल दाग अपनी टीम 3-2 से मैच जीता दिया और इसी के साथ टीम को सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया।