{"_id":"6887ca5ad9b4b96ea007306f","slug":"jhamajham-rain-opened-the-faces-of-farmers-crops-got-life-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159416-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को मिली संजीवनी
Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार को जिले में हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। लगातार तीखी धूप के चलते सूखने के कगार पर पहुंच चुकी फसलों को बारिश से संजीवनी मिली है। वहीं आमजन के साथ पशु-पक्षियोंं को भी तापमान में गिरावट से राहत मिली।
सदर ब्लॉक के परसिया अहीर, अगस्तपार, कठिनईयां, फुलवरिया करन, भटजमुआवं समेत सभी गांवों में बारिश से फसलों में जान आ गई। भटजमुआवं के विजय प्रकाश पांडेय, परसियां के गामा मिश्रा ने बताया कि फसल सूख रही थी। अब बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ है। तरकुलवा संवाद के अनुसार तरकुलवा-पथरदेवा क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई थी। खेतों में धान, मक्का व गन्ने की फसल सूख रही थीं। खेतों में दरारें फट गई थीं।
सोमवार को बारिश होने से किसानों ने काफी राहत महसूस की। नारायणपुर गांव के किसान हसनैन खान ने बताया कि उनके पास सिंचाई के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। बारिश ही सहारा है। अब उम्मीद है कि फसल अच्छी होगी। जलुआ के किसान रविशंकर सिंह ने बताया कि धान की फसल सूखने की कगार पर थी। बारिश से खेतों में नमी आई है।