{"_id":"6238b1e686f226675f22a974","slug":"jeep-rider-miscreants-picked-up-the-girl-deoria-news-gkp430602787","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप सवार बदमाशों ने छात्रा को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप सवार बदमाशों ने छात्रा को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप सवार बदमाशों ने छात्रा को उठाया
खामपार। थाना क्षेत्र एक चौराहे से कक्षा छह में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा को जीप सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उठा लिया और भाग चले। नित्यक्रिया का बहाना बनाकर छात्रा किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बाहर निकली और बुआ के गांव पहुंची। बाद में उसके पिता आए और उसे साथ ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि सोमवार की भोर में उनके घर से पास से उनकी बेटी को जीप में सवार कुछ बदमाशों ने उठा लिया। बदमाशों ने उसका मुंह दबा लिया था। बदमाश पकड़ी की तरफ गए। वहां से फिर बखरी की तरफ से बखरी-नोनाड़ मार्ग होते हुए टड़वा मोड़ के पास पहुंचे थे।
बालिका ने नित्यक्रिया का बहाना बनाकर वहां से भाग खड़ी हुई। उसके बाद रास्ते में मिले दो लोगों को आपबीती बताई। उन लोगों ने उसे उसकी बुआ के घर पहुंचाया। बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि तहरीर देने जब वह थाने गए तो उनसे एसओ ने अनाप-शनाप कहा। थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। अनाप-शनाप बोलने का आरोप निराधार है।