{"_id":"68f936bd33925e7147019fcc","slug":"jcb-driver-beaten-by-miscreants-deoria-news-c-208-1-deo1009-166169-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जेसीबी चालक को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जेसीबी चालक को मनबढ़ों ने पीटा
Thu, 23 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी जेसीबी चालक रसूल पुत्र नथुनी पर बुधवार दोपहर को कुछ युवकों ने सरौरा चौराहे पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लाठी-डंडों से लैस होकर जेसीबी चालक का पीछा करते हुए पहुंचे और उसे दौड़ाकर पिटाई कर दी। हमले में रसूल गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित रसूल ने बताया कि युवकों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से उसने अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि फिलहाल इस मामले की कोई तहरीर हमारे पास नहीं आई है, तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद