फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jan vishwas rally

सुशासन दिवस मनाकर निकली जन विश्वास यात्रा

Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
jan vishwas rally
जन विश्वास यात्रा का भाजपा नेता अभय नाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत किया। संवाद - फोटो : DEORIA
सुशासन दिवस मनाकर निकली जन विश्वास यात्रा
विज्ञापन

जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया यात्रा का स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती मनाने के बाद मंत्रोच्चार के साथ भाजपा की जन विश्वास यात्रा शनिवार को तीसरे दिन भी जनपद भ्रमण के लिए निकली। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा के नायक सांसद जगदंबिका पाल, सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि ने प्रस्थान किया।
पुलिस अधीक्षक ऑफिस चौराहा, बस स्टेशन, कचहरी, सुभाष चौक, कोऑपरेटिव चौराहा का भ्रमण करते हुए रथ से उतर कर सभी नेता रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पैदल पहुंचे। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। यहां से पुन: यात्रा एसएसबीएल, ओवरब्रिज होते हुए पुरवां चौराहा पहुंची। यहां भाजपा नेता बृजेश पाठक यात्रा में शामिल हुए। जन विश्वास यात्रा अवरा चौरी, बैतालपुर, गौरीबाजार, खरोह होते हुए चौरीचौरा को प्रस्थान कर गई। चौरीचौरा का भ्रमण करने के बाद यात्रा पुन: देवरिया जनपद के रुद्रपुर विधानसभा के बोहाबार से देवरिया जनपद में प्रवेश की। यहां से खोरमा, रामलक्षन, खजुआ चौराहा, पचलड़ी, करहकोल होते हुए गोरखपुर जनपद को प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

गौरीबाजार में आयोजित जन विश्वास यात्रा के स्वागत सभा में नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधि न्याय और ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास का अध्याय लिखा जा रहा है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मोदी-योगी की दमदार जोड़ी ने जो काम उत्तर प्रदेश में किया है, वो विपक्ष के लिए सबक है। सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्य सभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जन विश्वास यात्रा के स्वागत और सभा में लोगों के मिल रहे आशीर्वाद से यह तय हो चुका है कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के स्वागत में रहे मौजूद
प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट एसएन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, संजय सिंह, राजेश मिश्र, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, पवन कुमार मिश्रा, राजन सोनकर, राजू गोंड़, अंकित मिश्रा, अलका सिंह, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि, गंगा कुशवाहा, अभिषेक राय, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, संजय पांडेय, दुर्गेश पांडेय, गोविंद चौरसिया, शैलेंद्र सिंह आजाद, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, माया सिंह, गोविंद चौरसिया, संजय राव, डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, गिरिजेश मणि, जितेंद्र सिंह, राजेश निषाद, डॉ. अभय मणि त्रिपाठी, सज्जन मणि त्रिपाठी, विनय जायसवाल, बृजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह पंकज, संजय तिवारी, विजय सैनी, दिग्विजय यादव, कृष्णानाथ राय, महेंद्र राय, अजय उपाध्याय, अजय कुमार पांडेय, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सुंदर मणि, करुणेश मिश्रा, शैलेश निषाद, वीरेंद्र सिंह, अतुल पासवान, तेज बहादुर पाल, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, नसीम मंसूरी, अजीत मिश्रा, अभय नाथ तिवारी, नीरज वर्मा, विजय पंडित, अमित मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
- फोटो समाचार ----
सुशासन दिवस के रूप में मनी अटल व मालवीय की जयंती
देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती सदर विकास खंड के सिंगही गांव में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधि का वितरण आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने किया। गोरखपुर नगर निगम की पूर्व महापौर व भाजपा नेत्री डॉ. सत्या पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व योग और आयुर्वेद का लोहा मान चुका है। इस दौरान योग प्रशिक्षक दीपा तिवारी, पिंटू लाल यादव, छट्ठू राजभर, सिकंदर चौहान, कमलेश, रुद्रांश कुमार, अंजली कुमारी दुबे, डॉ. केसी पांडेय, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने फल वितरित किया। संवाद
फोटो समाचार
सलेमपुर में भी हुआ आयोजन
सलेमपुर। भाजपा सलेमपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाया। सभी मंडलों में इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। विधानसभा प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने अटलजी की कविता ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता’ से सभी को प्रेरणा लेने के लिए कहा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पांडेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने की। इस दौरान त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बचनदेव गोंड़, त्रिवेणी गुप्ता, विनय पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा, अजय दुबे वत्स, उमाकांत मिश्र, अनिल ठाकुर, दीपक श्रीवास्तव, राघवेंद्र पासवान, रामसहाय तिवारी, विनय कुमार सिंह, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे। पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पड़री बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में जयंती मनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता कवीन्द्र नाथ पांडेय, पिछड़ा प्रकोष्ठ बैकुन्ठपुर मंडल अध्यक्ष वीरराज गुप्ता, तारकेश्वर पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, नागा सिंह, केशव पांडेय, उपेन्द्र कुमार, राहुल पांडेय, गुड्डु पासवान, राजन कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
.....फोटो समाचार
व्यक्ति नहीं विचार थे अटल बिहारी : सुरेश तिवारी
भाटपाररानी। भाजपा भाटपाररानी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती शनिवार को बूथ स्तर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई। भठवा तिवारी में बूथ अध्यक्ष काशी शर्मा की अध्यक्षता में अटलजी को याद किया गया। सदस्य जिला कार्य समिति सुरेश तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व्यक्ति नहीं विचार थे। भाटपार रानी उपनगर स्थित भाजपा नेता सभा कुंवर कुशवाहा के आवास पर जयंती मनाई गई। इस दौरान चंद्रचूड़ तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, मंटू पटेल, लाल बाबू यादव, अभिषेक तिवारी, शशांक तिवारी, हृदयानंद गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, बीरबल ठाकुर, विनोद कुशवाहा, अभिनव तिवारी, हनुमान जायसवाल, लालबाबू यादव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अटल ने सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया: अलका
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मुंशी गोरखनाथ टोला में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर मनाई। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि मां भारती का परम वैभव लौटाने को जीवन का ध्येय बनाकर अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने अडिग सिद्धांतों व अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा से देश में अंत्योदय व सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया, माया सिंह, मन्ना सिंह, अजीत मिश्रा, अजीत सिंह, बाबिट थापा, आशीष गुप्ता, बिट्टू मद्धेशिया, अभिलाष सिंह, वीरेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार
शिद्दत से याद किए गए भारत रत्न
बरहज। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया। जहां लोगों ने उन्हें शिद्दत से याद किया। जबकि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजन हुआ। उधर, मोहांव में पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई। इस दौरान अभयानंद तिवारी, रामजोखन निषाद, अमरेंद्र गुप्त, अमित जायसवाल, गौरव जायसवाल, गौतम यादव, मनोज वर्मा, कृति सिंह, मदन लाल गुप्त, शिवा जायसवाल, माखन गुप्ता, प्रखर पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, अंशू मिश्रा, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
भागलपुर पंचायत भवन में मनाई जयंती
भागलपुर। कस्बे के पंचायत भवन के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर वरिष्ठ नेता सतीश चंद जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान नित्यानंद मिश्रा, शंभू जायसवाल, कमल नयन पांडेय, जीऊत साहनी, शिवजी, मनोज जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, अखिलेश पांडेय, लालजी, अरविंद प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार।
रुद्रपुर में जगह-जगह किया स्वागत
रुद्रपुर/रामलक्षन/एकौना। जनता का विश्वास जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्र में जन विश्वास यात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया।

गोरखपुर जिले के बोहाबार से देवरिया जिले के खोरमा में जन विश्वास यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रामलक्षन स्थित शिवमंदिर पर राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का अभिवादन किया। यहां सभा को सांसद जगदंबिका पाल, कमलेश पासवान, जयप्रकाश निषाद, रविंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष डॉ. अर्न्तयामी सिंह, डॉ. रतनपाल सिंह, मोहन उपाध्याय, छठ्ठेलाल निगम ने भी संबोधित किया। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर भाजपा के सुनील गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान, संजय सिंह, विश्व विजय निषाद, सुनील निषाद, जितेंद्र गुप्ता, वैभव सिंह शोले आदि ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। बस स्टेशन पर राजीव गुप्ता, अरविंद शुक्ला, रमेेश सिंह, जनार्दन राव, संजीव गुप्ता, दिलीप जायसवाल आदि ने स्वागत किया। नगर के खजुहा चौराहे पर संगमधर दूबे, कमलेश सिंह, रामसंतोष शुक्ला, केके सिंह, रुद्रनाथ मिश्र, धीरज आदि ने स्वागत किया। एकौना के पचलड़ी चौराहे पर विनोद तिवारी, अनिरुद्ध चौधरी, दिवाकर निषाद, पंकज सिंह, रामसुधारे पासवान, दिनेश पांडेय ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed